फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मनाया गया शिक्षक दिवस

Fri, 04 Sep 2015 10:54 PM IST
अंबेडकरनगर / अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर इस वर्ष जिले के दो शिक्षकों को उनकी श्रेष्ठ उपलब्धता के आधार पर राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। लम्बे समय बाद जिले के दो शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके पहले वर्ष 2010 से वर्ष 2014 तक किसी भी शिक्षक को न तो राज्यस्तर का पुरस्कार मिला और न ही राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जा सका था।
विज्ञापन


जिले के कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं, जिन्हें किसी प्रकार का पुरस्कार तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए कई ऐसे कदम उठाए, जो अन्य शिक्षकों के लिए आदर्श बने हुए हैं।  29 सितंबर 1995 को अंबेडकरनगर जनपद का सृजन हुआ था।

इसके बाद से वर्ष 2010 तक जिले के लारपुर के डा. रामउजागिर वर्मा, खेमापुर के बब्बन सिंह, अकबरपुर के रामफेर, हुसेनपुर के आद्याप्रसाद दुबे, अकबरपुर के कोमल शास्त्री सहित कई शिक्षकों को राष्ट्रपति से लेकर राज्य स्तर तक उनकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन


वर्ष 2010 से वर्ष 2014 तक जिले के किसी भी शिक्षक को दोनों पुरस्कार के लिए नामित नहीं किया जा सका था। इस बीच वर्ष 2015 में जब मिर्जा गालिब इंटर कॉलेज जलालपुर के शिक्षक जान मोहम्मद व प्राथमिक विद्यालय कवही अंजनपुर रामनगर के जमालुद्दीन सफर को राज्य स्तर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया, तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

दोनों शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता बंध गया। जमालुद्दीन सफर ने कहा कि यह उनके व शिक्षक समाज के लिए गर्व की बात है कि उन्हें इस महत्वपूर्ण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। सेवानिवृत्त के बाद भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सफर ने कहा कि वे सकारात्मक कार्यों से सदैव जुड़े रहेंगे। शिक्षक जान
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें