फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिक्षिका की हत्या, शक के घेरे में पति

Tue, 20 Jan 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सामर्थ्य को पकड़कर रोती मृतका की सास मालती सिंह।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्थित गांधी आश्रम परिसर में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल की शिक्षिका सोनी सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से हत्यारे ने हथियार को धो दिया था, इसके बावजूद उस पर खून के निशान रह गए थे। पुलिस ने मृतका के पति और भाजपा के पूर्व पदाधिकारी उमाशंकर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भीटी के मदारभारी गांव निवासी बृजभान सिंह गांधी आश्रम के रंगाई विभाग में मैनेजर थे और वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे गांधी आश्रम में ही अपनी पत्नी मालती, पुत्र उमाशंकर, बहू सोनी सिंह और दो पोतों सानिध्य (12) व सामर्थ्य (10) के साथ रह रहे थे। सोनी सिंह (35) सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षिका थीं। सोमवार को सोनी का व्रत था, इसलिए सुबह का नाश्ता तैयार कर बच्चों को स्कूल भेजने के बाद वे रसोई में परिजनों के लिए खाना बना रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी सास मालती सिंह को बाजार से व्रत का सामान लाने भेजा था।
जब मालती देवी सामान लेकर लौटीं तो रसोई में सोनी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उनकी गर्दन के पिछले हिस्से पर धारदार हथियार से गहरा प्रहार किया गया था। शोर सुनकर परिसर के अन्य लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिजीत आर शंकर, एएसपी हरेंद्र कुमार, सीओ सिटी नीतीश तिवारी और कोतवाल श्रीनिवास पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अचार काटने वाली एक हंसिया बरामद की है, जिस पर खून के धब्बे मौजूद थे। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


पोतों को गले लगाकर रो पड़े दादी-दादा
घटना के समय ससुर बृजभान सिंह सिम कार्ड लेने बाजार गए थे। जैसे ही उन्हें हत्या की जानकारी मिली, उनके होश उड़ गए। दोपहर में जब दोनों बच्चे, सानिध्य और सामर्थ्य स्कूल से लौटे, तो अपनी मां की मौत की खबर सुनकर दादा-दादी से लिपटकर बिलख-बिलख कर रोने लगे। परिजन बार-बार यही कह रहे थे कि अब इन मासूम बच्चों का क्या होगा। इनका पालन-पोषण कैसे होगा। बच्चों और बुजुर्गों का यह करुण विलाप सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं।
हत्या में पति पर शक की सुई
आरोपी उमाशंकर सिंह पूर्व में भाजपा का मंडल मीडिया संयोजक रह चुका है। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लिया, तो वह खुद को बेगुनाह बताते हुए कहता रहा कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था और हत्या किसी और ने की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उमाशंकर का अपनी पत्नी सोनी सिंह के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी और पूर्व में कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें भी दर्ज कराई गई थीं।
महिला की हत्या के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। हत्यारे ने मौके से सुराग मिटाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। फिलहाल, पुलिस शक के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- अभिजीत आर. शंकर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें