फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में शिक्षिका की मौत, भाई गंभीर

Fri, 02 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बाइक व पिकअप की भिड़ंत में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत शहजादपुर निवासिनी खुशबू (22) पुत्री मुमताज व उसका भाई फारूख (26) गुरुवार देर शाम एक ही बाइक से कटेहरी से घर लौट रहे थे। अकबरपुर नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां खुशबू को मृत घोषित कर दिया गया जबकि फारुख की हालत गंभीर बनी हुई है।

खुशबू एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी। वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी बाबूलाल (42) पुत्र गिरिजाशंकर गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, बस्ती जनपद के शुकुलहिया निवासी दिवाकर (30) पुत्र हीरामणि शुक्रवार सुबह बाइक से टांडा आते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे  जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इनके अलावा टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कश्मीरिया निवासी रामलखन (68) पुत्र जगदीश शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।

उन्हें पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उधर, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर गांव निवासी कक्षा आठ का छात्र नोमान (13) पुत्र रईस खान शुक्रवार दोपहर साइकिल से विद्यालय से घर लौट रहा था।

घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज, फिर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें