टांडा (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर क्षेत्र की एक शिक्षिका ने हजियापुर निवासी आत्माराम उर्फ बड़कने के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिक्षिका का आरोप है कि आत्माराम आए दिन उसके मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करता है। वीडियो कॉल करके आपत्तिजनक फोटो दिखाता है। विरोध करने पर उसे धमकी दे रहा है। उसके इस कृत्य से वह काफी परेशान हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।