फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धार्मिक स्थल पर चादर चढ़ाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

Tue, 20 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। एक धार्मिक स्थल पर चादर चढ़ाने को लेकर सम्मनपुर के इटरौरा गांव में सोमवार देर शाम दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव करने के साथ लाठी से भी हमला किया। इस घटना में दोनों पक्ष के चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष की तरफ से दी गई तहरीर पर 18 नामजद व दर्जनों अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जाकारी के मुताबिक इटरौरा स्थित एक धार्मिक स्थल पर सोमवार देर शाम एक पक्ष की ओर से चादर चढ़ाने के लिए कार्यक्रम की तैयारी की गई थी। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी से हमला करने के साथ पथराव भी किया।
मारपीट में दोनों पक्ष के जावेद, सल्लू, अरबाज व आदिल घायल हो गए। घटना की जानकारी होननेपर सम्मनपुर के साथ जलालपुर व मालीपुर थाने से भी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के हस्तक्षेप से झगड़ा शांत हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एक पक्ष के अरबाज की तहरीर पर 10 नामजद व 40 अज्ञात और दूसरे पक्ष के जावेद रजा की तहरीर पर आठ नामजद व 40 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें