अंबेडकरनगर। गोपालपुर स्थित डायट में चल रहा गणित विषय के शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हो गया। प्रमाणपत्र सौंपते हुए प्रशिक्षण प्रभारी बीना चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारियाें का पढ़ाई में प्रयोग करें। छात्र-छात्राओं की गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाएं। मालूम हो कि राजकीय व अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के गणित विषय के शिक्षकों का गत 17 अगस्त को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ था। इसमें 91 शिक्षक शामिल हुए।