फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर पढ़ाया सुरक्षा व सशक्तिकरण का पाठ

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज से रैली निकालते एनएसएस के शिविरार्थी( - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए एनएसएस के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर महिलाओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण का पाठ पढ़ाया। जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित एनएसएस शिविर के दौरान अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने चयनित गांवों में पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को साफ सफाई के साथ ही खुद के अधिकार व महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों से जागरूक भी किया।
विज्ञापन

बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन चयनित ग्राम ऊंचेगांव में जागरूकता रैली निकाली। यह रैली महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर आधारित थी। ग्रामवासियों के बीच पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने महिलाओं व बेटियों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं से जागरूक कर असुरक्षा के समय प्रयुक्त होने वाले टोल फ्री नंबरों के बारे में भी बताया। प्राचार्य डॉ शुचिता पांडेय ने छात्र छात्राओं से शिविर में मिलने वाली व्यवहारिक जानकारी को जीवन में आत्मसात करने का नसीहत दी। जनता इंटर कालेज महरुआ गोला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रमाधिकारी अरुण ने छात्र छात्राओं को एनएसएस के महत्व को समझाया और इससे सीख लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार रामलखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलापुर में भी मंगलवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी पूनम राय ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्र-छात्राओं में समाजसेवा का भाव जागृत होता है। छात्र-छात्राओं से शिविर से प्राप्त अनुभवों का लाभ समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। लल्लजी ब्रम्हचारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजेसुल्तानपुर व गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के विशेष एनएसएस शिविर के छठे दिन शिविरार्थियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें