जनसूचना न देने पर टांडा ब्लॉक के जनसूचना अधिकारी के वेतन से 25 हजार रुपये की वसूली करने का निर्देश राज्य सूचना आयुक्त ने दिया है। शाहिद मुनीर सिद्दीकी ने बीते दिनों विभिन्न बिंदुओं पर टांडा विकासखंड कार्यालय से सूचनाएं मांगी थीं। उन्हें सूचना उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। इस पर उन्होंने राज्य सूचना आयोग में अपील किया।
अपील के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई, तो इस पर राज्य सूचना आयोग ने ब्लॉक के जनसूचना अधिकारी के वेतन से 25 हजार रुपये की वसूली करने का निर्देश दिया। एक और मौका देते हुए कहा गया कि इसके बाद भी सूचना न देने पर वसूली का नोटिस जारी किया जाएगा।
शाहिद ने आयोग को बताया कि इस पर भी सूचना नहीं मिली। इसके बाद राज्य सूचना आयुक्त ने डीएम को निर्देशित किया कि तीन किस्तों में टांडा ब्लॉक के जनसूचना अधिकारी से 25 हजार की वसूली की जाए।