फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण व सुरक्षा के लिए लग रहा तमसा पुल पर जाल

विज्ञापन
फोटो-15, अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर स्थित तमसा नदी के दोनों तरफ गंदगी रोकने व सौन्दर्यीकरण के लिए लग - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सौंदर्यीकरण व सुरक्षा के दृष्टिगत अकबरपुर नगर के तमसा नदी पर बने पुल के दोनों तरफ पांच-पांच फीट ऊंची लोहे की जाली लगाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग 6 लाख रुपये की लागत से जाली लगाने का कार्य कराया जा रहा है। जाली लगने से नदी को प्रदूषित होने से भी बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के मध्य से होकर गुजरने वाली तमसा नदी पर बने पुल के सौंदर्यीकरण की तरफ नगर परिषद प्रशासन ने अपना रुख केंद्रित किया है। कुछ समय पूर्व ही पालिका प्रशासन ने तमसा नदी की सफाई का विशेष अभियान चलाया था। उसी समय अध्यक्ष सरिता गुप्त ने नगरवासियों को भरोसा दिलाया था कि नदी व आसपास के क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के और भी कार्य कराए जाएंगे। इसी क्रम में अब नदी पर बने पुल के दोनों तरफ लोहे की जाली लगाने का कार्य शुरू हुआ है। पुल के दोनों तरफ की रेलिंग छोटी होने के चलते किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती थी। इसके अलावा रेलिंग छोटी होने के चलते अक्सर नागरिक राह चलते ही गंदगी नदी में फेंक दिया करते थे, जिससे प्रदूषण भी बढ़ रहा था। इन सब को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद ने बीते दिनों ही पुल के दोनों तरफ जाली लगाए जाने का निर्णय लिया था।
अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने बताया कि लगभग छह लाख रुपये की लागत से पुल के दोनों तरफ लगभग पांच फिट ऊंची जाली लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। दोनों तरफ जाली लग जाने से न सिर्फ पुल की सुंदरता ही नहीं बढ़ेगी बल्कि सुरक्षा भी बढ़ेगी। इसके अलावा नदी का प्रदूषण भी कम होगा। राह चलते लोग गंदगी नदी में नहीं डाल पाएंगे। उधर अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की जो विशेष मुहिम शुरू की गई है, यह उसी की एक कड़ी है। इस तरह के कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें