फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रॉली पराली के बदले लें गोबर की खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन ने सोमवार को पराली न जलाने से संबंधित जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि खेतों में पराली न जलाएं। पराली जलाने से न सिर्फ पर्यावरण प्रदूषित होता है वरन मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कम हो जाती है। यदि कोई पराली जलाता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

साथ ही नियमानुसार वसूली भी होगी। कहा कि कर्मचारियों को यह निर्देश दिया है कि यदि उनके क्षेत्र में पराली जलाने का कोई मामला सामने आएगा तो वे उसकी सूचना संबंधित तहसीलदार को देंगे। डीएम ने किसानों से कहा कि खेतों में पराली जलाने के बजाय अपने नजदीकी राजकीय गोशाला को उपलब्ध कराएं। दो ट्रॉली पराली देने पर गोबर की खाद प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें