फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ताइक्वांडो टीम काठमांडू रवाना

Thu, 06 Jul 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
काठमांडू रवाना होती ताइक्वांडो टीम। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को जिले से टीम काठमांडू के लिए रवाना हुई। टीम को केनरा बैंक के प्रबंधक शाश्वत त्यागी ने रवाना किया। इससे पहले उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय जाना। कहा कि खेल को हमेशा टीम की भावना से खेलें।
विज्ञापन

इस अवसर पर जय बजरंग इंटर कॉलेज के प्रबंधक अंजनी वर्मा ने कहा कि प्रेमा राधे मेमोरियल एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट व ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रयास से जिले के बच्चों को खेल में आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। प्रशिक्षक रवींद्र राजभर ने बताया कि नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन की ओर से 7 व 8 जुलाई को प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई प्रदेशों की टीम हिस्सा लेगी। बृहस्पतिवार को अकबरपुर से बस से खिलाड़ी गौरव त्रिपाठी, श्रेय जोश, उज्ज्वल त्रिपाठी, माही राजभर, किंजल मौर्य, मानसी राजभर, सत्यम कहार व श्वेतांक उपाध्याय आदि काठमांडू रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें