फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण जागरुकता का संदेश

Thu, 06 Jul 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नरियांव में गोष्ठी को संबोधित करतीं पूर्व विधायक अनीता कमल।
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत नरियांव में बृहस्पतिवार को आयोजित गोष्ठी में पौधरोपण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आलापुर अनीता कमल ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण जीवन के महत्वपूर्ण है। पेड़ों से ही हमें शुद्ध आक्सीजन मिलती है। पेड़ों की अंधाधुंध कटान व पौधरोपण को लेकर उदासीनता ने पर्यावरण असंतुलन का खतरा पैदा कर दिया है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना होगा। प्रदेश सरकार भी बड़े स्तर पर पौधरोपण करा रही है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद अंजनी कुमार वर्मा एवं समाज सेविका डॉ. पूनम राय ने लोगों से पौधे लगाने के साथ उसके संरक्षण पर जोर दिया। डॉ. रीता सिंह ने लोगों को जामुन, नीम आदि पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पौधे भी लगाए गए। इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र मौर्य, डॉ. लालजीत राम, डॉ. ओंकार नाथ सिंह, डॉ. अवधेश मौर्य, क्षेत्रीय वन अधिकारी बसखारी बीके श्रीवास्तव, वन दरोगा दुर्गेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें