फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल निर्माण की जांच करेगी टीएसी

Sat, 30 Jan 2016 10:43 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले एमडीएम में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने डीएम को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया। बिजली बकाए के मामले में कार्रवाई न करने तथा लाइन लॉस कम न होने उन्होंने कार्पोरेशन के अधिशाषी अभियंता पर विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूपचन्द्र पांडेय शनिवार दोपहर से पहले जिला मुख्यालय के हवाईपट्टी स्थित निरीक्षण गृह पहुंचे। वहां डीएम विवेक व एसपी से मिलने के बाद सीधे जिला पंचायत सभाकक्ष गए। वहां विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी।

इस दौरान एमडीएम की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जतायी। उन्होंने  जिलाधिकारी को बीएसए डॉ राजबहादुर मौर्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। पावर कार्पोरेशन की समीक्षा में पाया गया कि विद्युत बकाए के मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


लाइन लॉस कम करने की दिशा में भी रुचि नहीं ली जा रही है। इसे गंभीर मामला मानते हुए उन्होंने अधिशाषी अभियंता अकबरपुर मुकेश बाबू पर विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखने को कहा। कार्यदायी संस्था पैक्सफेड से जुड़े कार्यों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं पायी गई।

ऐसे में संस्था से जुड़े सभी प्रमुख कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। कई अन्य विभागों को जनता से जुड़े हितों के मामले में और प्रभावी ढंग से करने की चेतावनी दी गई।

प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन सीएमओ कार्यालय का जायजा लिया। यहां सीलन आदि पाए जाने पर उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। अकबरपुर तहसील के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि कई मुकदमों में लगातार तारीख ही लगाई गई है। एसडीएम सदर महेन्द्र को निर्देशित किया कि मुकदमों के निस्तारण पर जोर दिया जाए।

श्री पाण्डेय इसके बाद मालीपुर रोड स्थित निर्माणाधीन जिला जेल परिसर गए। जहां बीते दिनों एक चारदीवारी गिरने का मामला सामने आया था। प्रमुख सचिव ने इस पर कहा कि मामले की जांच शासन की टीएसी टीम से कराई जाए। इसके लिए डीएम को आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के निदेज्ञश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें