अंबेडकरनगर। नगर के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में करोड़ों की लागत से बन रहा 400 मीटर लंबा सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों की उम्मीदों पर फिलहाल खरा नहीं उतर पा रहा है। वर्ष 2024 में 10 करोड़ रुपय की लागत से शुरू हुआ यह बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट, जो जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर माना जा रहा था, बीते जून माह से ठप पड़ा है।
शुरुआत में निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी। पटरियों की बेस लेयर (ढलाई) पूरी कर ली गई थी। मजदूरों और मशीनों की सक्रियता भी स्टेडियम में साफ दिख रही थी। जून तक सीमेंटेड ट्रैक तैयार कर लिया गया और खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि जल्द ही सिंथेटिक रबर मेट बिछाकर ट्रैक चालू कर दिया जाएगा।