फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरी करें स्वेटर खरीद प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें परिषदीय स्कूलों के बच्चों को समय रहते निशुल्क विंटर यूनीफार्म उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया गया। बीएसए को निर्देशित किया कि समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें ताकि बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराया जा सके। कहा कि स्वेटर की खरीद शासन द्वारा विकसित जेम पोर्टल के जरिये की जानी है। स्वेटर की गुणवत्ता को ध्यान में रखना होगा। 31 अक्तूबर तक यह प्रक्रिया पूरी करनी है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में परिषदीय स्कूलों में स्वेटर वितरण को लेकर बैठक की। इसमें बीएसए से बच्चों की संख्या आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कहा कि शासन का निर्देश है कि 31 अक्तूबर तक जिले में स्वेटर खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, जिससे ठंड शुरू होने से पहले बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराया जा सके। स्वेटर की खरीद के समय गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखना होगा। इसके अलावा स्वेटर की खरीद भारत सरकार द्वारा विकसित जेम पोर्टल के माध्यम से करनी है।
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की संख्या के आधार पर मानक के अनुसार स्वेटर की खरीद होनी है। समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी होगी। बैठक में सीडीओ घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह, जिला उद्योग महाप्रबंधक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें