फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मैनुअल पर्ची बनवाने में छूटे पसीने, टेली मेडिसिन सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नेटवर्क की समस्या से जिला अस्पताल में दूसरे दिन शुक्रवार को भी न तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो सका न ही टेली मेडिसिन सेवा चल सकी। मरीजों व तीमारदारों को मैनुअल पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को कतार में लगकर लंबा इंतजार करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच मरीजों को पर्ची बनवाने में ही पसीना छूट गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन बढ़ती सेवाओं पर नेटवर्क की खराबी भारी पड़ रही है। शुक्रवार दूसरे दिन भी जिला अस्पताल में बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा पटरी पर नहीं लौट पाई। इसके चलते शुक्रवार को जो लोग घर बैठे जिला अस्पताल के चिकित्सक को फोन पर अपनी समस्या बताकर दवा लेने की सुविधा का लाभ लेना चाहते थे उन्हें इलाज नहीं मिल सका। सबसे ज्यादा मुश्किल तो ऑनलाइन पर्ची न बन पाने से मरीजों व तीमारदारों को हुई।
उपचार कराने पहुंचे ताराखुर्द निवासी नरोत्तम वर्मा ने बताया कि मैनुअल पर्ची बनने में काफी समय लग रहा है। इससे लोगों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ा रहा है। कई दिनों से बुखार आ रहा है। यहां सस्ते इलाज के उम्मीद में आए थे। लंबा इंतजार करने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

कुर्की निवासी रंजीत, अन्नावां के संतोष कुमार, मालती देवी, जमुनीपुर की प्रमिला व अरिया के लालता ने बताया कि पर्ची बनवाने के लिए वे करीब एक घंटे से लाइन में खड़े हैं। पर्ची मिलने के बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए लाइन फिर दवा के लिए भी लाइन लगाना होगा।

गड़बड़ी दूर कराने का चल रहा प्रयास
इंटरनेट सेवा को बेहतर करने का प्रयास चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सेवा दुरुस्त हो जाएगी। कुछ सेवाओं पर थोड़ा असर पड़ा है। जल्द ही व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें