फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दिव्यांगों ने नगर में निकाली स्वाभिमान यात्रा

Sat, 05 Aug 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कांग्रेस के निशक्तजन प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर में स्वाभिमान यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल दिव्यांगजनों ने तहसील पहुुंचकर दिव्यांगों के कल्याण से संबंधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा की अगुवाई में स्वाभिमान यात्रा ने नगर में भ्रमण किया। इस दौरान मोहम्मद इजहार अली ने कहा कि दिव्यांगों के सशक्तीकरण व कल्याण के लिए अधिकारी जरूरी कदम नहीं उठा रहे हैं। दिव्यांगजन अधिनियम अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया जा सका है। इसे लागू करने के साथ थानों व सरकारी कार्यालयों पर इससे संबंधित बोर्ड लगवाए जाएं।
उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने के लिए उन्हें रोजगार दिया जाए। ब्याज मुक्त ऋण देने की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे दिव्यांगजन रोजगार कर अपना भरण पोषण आसानी से कर सकें। दिव्यांगों को आवास का लाभ देने, विकास भवन में रैंप बनवाने और मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें