फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कोतवाली क्षेत्र के पक्खरपुर गांव के बाहर तमसा नदी के किनारे शुक्रवार सुबह चिलबिल के पेड़ से एक युवक का शव संदिग्ध हालात में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। हालांकि, पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण गांव के बाहर से होकर गुजर रही तमसा नदी की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। एक युवक का शव लोवर के सहारे चिलबिल के पेड़ से लटक रहा था। उसकी पहचान पक्खरपुर गांव निवासी नोहर यादव (35) पुत्र रामसरन यादव के रूप में हुई। सूचना गांव तक पहुंची, तो रोते पीटते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी मिलते ही डायल 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाया। इसी बीच एसओ प्रद्युम्न सिंह भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। अभी तक किसी भी प्रकार की तहरीर तो नहीं मिली है, लेकिन मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर ,मृतक की पत्नी रेखा के अनुसार गुरुवार मध्यरात्रि के बाद लगभग दो बजे उसका पति बाहर जाने के लिए उठे। जब उसने पूछा कि कहां जा रहे हो तो लघुशंका के लिए जाने की बात कही। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो चिंता सताने लगी। इस पर वह बगल के घर में रह रहे जेठ चंद्रभान को जानकारी दी। उसके जेठ व अन्य ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में उसका कुछ पता नहीं चल सका। सुबह उसका शव पेड़ से लटकते हुए पाए जाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें