फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे ढूंढ़ने को बड़ा पुल से रपटा पुल तक सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तमसा नदी की तलहटी भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सर्वे कार्य गुरुवार से शुरू हुआ। अभियान के पहले दिन राजस्व टीम ने बड़ा पुल से लेकर उर्दू बाजार तक के रपटा पुल तक के लगभग 500 मीटर क्षेत्र में अतिक्रमित भूमि को चिन्ह्ति किया। टीम ने नदी की बीच धारा से 100 मीटर के दायरे में बने मकानों व अन्य निर्माण कार्यों को घेरे में लिया है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से नदी क्षेत्र में रहने वाले लोगों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

जलालपुर नगर में तमसा नदी की भूमि पर हुए अवैध कब्जे चिह्नित करने के लिए एसडीएम मोहनलाल गुप्त के निर्देश पर कानूनगो अंकिता सिंह की अगुवाई में गठित राजस्व टीम ने गुरुवार को पैमाइश का कार्य शुरू किया। टीम ने सबसे पहले जलालपुर बसखारी मार्ग स्थित बड़ा पुल से पैमाइश करते हुए अवैध कब्जेदारी में आने वाले भवन व निर्माण कार्य पर निशान लगाते हुए रपटा पुल तक गई।
पहले दिन लगभग 500 मीटर की लंबाई में तमसा नदी की भूमि पर 100 मीटर के दायरे में आने वाले सभी मकानों व अन्य निर्माण को कार्रवाई के घेरे में आने वाले तीन सौ घरों को चिह्नित किया। सर्वे अभियान का यह कार्य शुक्रवार को भी होगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के घेरे में आने वाले लोगों में सर्वे कार्य से हड़कंप है। कार्रवाई के घेरे में आने वाला हर कोई प्रशासन की इस मुहिम को रुकवाने की जुगत में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें