फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: युवक को घेरकर पीटा, रॉड से हमला

Tue, 24 Nov 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के पहितीपुर मार्ग पर 20 नवंबर को युवक को घेरकर पीटने और दो अन्य युवकों पर भी हमला करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कदनापुर निवासी अतुल सिंह के मुताबिक 20 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे वह फील्ड वर्क करके घर लौट रहे थे। वह पहितीपुर मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के निकट गुटखा खाने के लिए रुके थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पकड़ी शहजादपुर निवासी अंकित सिंह, दीपू सिंह व सामर्थ्य सिंह और बेवाना के संघिया के सुधीर सिंह तीन-चार अज्ञात लोग के साथ वहां पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनपर हमला कर दिया। सुधीर ने ईंट से उनके सिर पर वार किया जबकि अन्य आरोपियों ने लोहे की रॉड से पीटा।

किसी तरह आरोपियों से बचकर उन्होंने विपिन सिंह को फोन किया। विपिन अपने साथ राहुल को लेकर पहुंचे तो आरोपियों ने उन दोनों पर भी रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान उनके अलावा राहुल और विपिन को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सुधीर ने अपने पिता के लाइसेंसी असलहे को तानकर भी धमकी दी। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें