अंबेडकरनगर। शहर के राजकीय हवाई पट्टी पर चल रहे अंबेडकरनगर विकास एवं विरासत महोत्सव 2025 के मंच पर रविवार को अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समा बांध दिया। बच्चों ने धार्मिक, देश भक्ति और लोकगीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।
चित बहाल बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर के बच्चों ने सबसे पहले स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्रा दृष्टि श्रीवास्तव, आराध्या सिंह, श्रेजल यादव, जाह्नवी, ओजस्वी सिंह व किंजल मौर्या ने होलिया में उड़े रे गुलाल गीत पर भावपूर्ण सामूहिक नृत्य पेश किया। यहां के बच्चों ने राधा कृष्ण नृत्य, किसान गीत जैसे अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। तक्षशिला अकादमी की छात्रा प्रतिष्ठा, प्रीशा पांडेय, रिषिका पटेल, शौर्य पांडेय, भावेश मौर्य, तनवी शर्मा, पीहू कुमारी, अनुषा कसौधन, आराध्या कुमार समेत अन्य बच्चों ने गणेश वंदना पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
हुसैन मेहदी, तेजस्वा मिश्रा, अयनांश यादव, श्रेयांश यादव, प्रांजल वर्मा, विनायक त्रिवेदी, सूर्यांश पाल समेत अन्य बच्चों ने जुगाड़ डांस किया। इसी विद्यालय के बच्चे स्वास्तिका यादव, मनुकीर्ति, आयुष राव, नवधा, अराध्या, यश सिंह, अभिज्ञान, ऋषि समेत अन्य ने सड़क सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को संदेश दिया। सत्यार्थ गुरुकुल रामपुर मंगुराडिला के बच्चों ने मेरा जूता है जापानी गीत पर शानदार नृत्य किया। डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज तमसा मार्ग मीरानपुर के बच्चों का शास्त्रीय नृत्य, बीएलवाई इंटर कॉलेज गोहन्ना, बालिका इंटर कॉलेज बेगोल के बच्चों का सामूहिक नृत्य खासा सराहा गया।
देर रात तक गुलजार रहा महोत्सव परिसर
फोटो- 21 व 22
महोत्सव परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से लेकर कपड़े, ज्वेलरी व अन्य तमाम प्रकार के उत्पादों की खरीदारी के लिए देर रात तक लोग पहुंचते रहे। गुंजन यादव के बेकरी काउंटर लोगों की खासा भीड़ रही। यहां का पिज्जा और पेस्ट्री लोगों को खूब भाया। वहीं देसी चाट और चाइनीज खाद्य पदार्थों की खासा मांग रही। बच्चों ने अलग-अलग प्रकार के झूलों का आनंद लिया। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।