फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्टाकिस्ट को एक्सपायरी सामान भेजना पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। हंसवर कस्बे में पेय पदार्थ कंपनी द्वारा अपने सुपर स्टॉकिस्ट को एक्सपायरी माल भेजना महंगा पड़ा। एसपी के आदेश पर कंपनी के बिजनेस हेड तथा उनकी पत्नी व स्टेट हेड, एएसएम व्यापार सहयोगी तथा एएसएम गोरखपुर के खिलाफ कूट रचित तरीके से दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने व अमानत में ख़यानत का केस दर्ज किया गया है। कानपुर की एक पेय पदार्थ कंपनी नान एल्कोहलिक बीयर कैन व बोतल की सप्लाई करती है। व्यापार को बढ़ाने के लिए आयांश इंटरप्राइजेज ने हंसवर कस्बा निवासी पवन जायसवाल को कंपनी के शर्तों का उल्लेख कर सुपर स्टॉकिस्ट पद पर नियुक्त कर 25 लाख की राशि मांगी थी।
विज्ञापन

कंपनी के पदाधिकारियों ने बीते जनवरी माह में बस्ती में एक मीटिंग बुलाई तथा महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर समेत अन्य जिलों के डिस्ट्रीब्यूटर से खाते में पैसा डलवाने की बात कही। इस पर कई डिस्ट्रीब्यूटरों ने लाखों की राशि अजय जायसवाल के खाते में टोकन मनी के रूप में जमा करा दी। पवन जायसवाल ने यह राशि कंपनी के खाते में जमा करा दी। इसके बाद मार्च में कंपनी ने 200 बॉक्स कैन तथा 600 बॉक्स बोतल भे दी। इसकी सप्लाई बाद गोरखपुर बाजार से कैन की वैधता समाप्त होने की शिकायत मिलने लगी। शिकायतकर्ता के मुताबिक कूट रचित स्टिकर लगाकर एवं निर्धारित वैधता तिथि पर ग्रेंडर चलाकर इसकी तिथि बढ़ाई गई।
शिकायत के बाद कंपनी हेड अरविंद गुप्ता, स्टेट हेड वैभव पांडेय ने जांच के बाद स्वीकार किया कि गोदाम में एक्सपायरी माल पड़ा था जो गलती से चला आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत किए जाने की मांग की। एसपी के निर्देश पर मामले में केस दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें