अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिख रहा है। इससे आंखों की नमी सूख रही है, जिससे खुजली, जलन और लालिमा जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। लोग दर्द से भी पीड़ित हो रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में ड्राई आई सिंड्रोम के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। रोजाना 100 से अधिक मरीजों में से 30 से 40 मरीज इन्हीं समस्याओं के साथ आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 75 मरीजों का उपचार किया गया, जिनकी जांच में आंखों में संक्रमण पाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, वातावरण में बढ़ती गर्मी, तेज धूप, गर्म हवा और प्रदूषण मिलकर आंखों को बीमार कर रहे हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। हवाएं आंखों के संपर्क में आने पर आंसुओं की पतली परत तेजी से सूखने लगती है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ आरएस वर्मा ने बताया कि गर्मियों में आंखों की नमी तेजी से कम होती है। इस कारण ड्राई आई और एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों को आंखों की देखभाल करने की सलाह दी है। आंखों को धूप और धूल से बचाना महत्वपूर्ण है।
नेत्र रोग के प्रमुख कारण
गर्म और शुष्क हवा के कारण आंखों की नमी कम होना
तेज धूप और अल्ट्रावायलेट (यूवी) किरणों का सीधा प्रभाव
आंखों को गंदे हाथों से बार-बार छूना या मलना
लंबे समय तक मोबाइल और स्क्रीन का उपयोग