फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आत्महत्या की चेतावनी का वीडियो बनाकर युवक लापता

Sat, 19 Aug 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। आत्महत्या करने की चेतावनी का वीडियो बनाकर एक युवक शनिवार सुबह लापता हो गया। सरयू नदी के किनारे उसकी बाइक मिली। नदी में घंटों तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

हंसवर क्षेत्र के भूलेपुर निवासी सलमान (21) बाइक से शनिवार सुबह जहांगीरगंज क्षेत्र के बिड़हर घाट पुल पहुंचा। उसने पुल पर खड़े होकर मोबाइल से एक वीडियो बनाया। उसने कहा कि यह मेरी जिंदगी का आखिरी वीडियो है। मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो गया हूं। दो-तीन लोगों ने मुझसे पैसा ले रखा है। परिजनों को भेजे वीडियो में कहा कि वह पैसा लेकर बहन की शादी कर देना। मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं।
वीडियो को देखने के बाद परिजन परेशान हो गए। ग्रामीणों के साथ बिड़हर घाट पुल पहुंचे, जहां उसकी बाइक पुल के पास खड़ी मिली। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें