फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 37 केंद्रों पर गन्ने की खरीद 15 से

Sat, 11 Nov 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल में 17 नवंबर से गन्ने की पेराई का सत्र शुरू हो जाएगा। इसके लिए निर्धारित 37 केंद्रों पर 15 नवंबर से गन्ने की तौल का कार्य होगा। इस बार चीनी मिल को 1 करोड़ 14 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य मिला है। इसके लिए प्रबंधन ने मिल की साफ सफाई व इंडेंट जारी करने का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में 1 लाख 75 हजार क्विंटल गन्ने के लिए किसानों को पर्ची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में इस बार गन्ने की बुआई हुई है। चीनी मिल स्थापना के बाद से जिले में लगातार गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ रहा है। सप्ताहभर के अंदर ही मिल द्वारा भुगतान कर दिए जाने के चलते किसान गन्ने की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस बार चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ 17 नवंबर से हो रहा है। इसके लिए गन्ने की तौल केंद्रों पर 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी।
चीनी मिल गेट पर गन्ने की तौल 16 नवंबर को होगी। इसके बाद पूजन-अर्चन के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ नवंबर को होगा। एक लाख 75 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई के लिए प्रथम चरण में पर्ची जारी की गई है। इसमें 25 हजार क्विंटल गन्ने की पर्ची बाहरी जनपदों के किसानों के लिए जारी हुई है। चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि पेराई सत्र को लेकर तेजी से तैयारी चल रही है। किसानों को इंडेंट भेज दिया गया है। तौल सेंटरों पर 15 नवंबर से गन्ने की तौल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें