फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अचानक आई आंधी, उड़े धूल के गुबार

Sat, 11 May 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुआ जनजीवन, कई स्थानों पर उड़े टिनशेड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच शनिवार दोपहर बाद अचानक कुछ ही देर के लिए आई तेज आंधी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़क पर धूल के गुबार उड़ने लगे। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जहां टिन शेड उड़ गए।
शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली लेकिन दोपहर होते होते मौसम में कुछ बदलाव होने लगा। लगभग ढाई बजे अचानक आंधी का सिलसिला शुरू हो गया। करीब 15 मिनट तक आई तेज हवा से जनजीवन पर असर दिखा। सड़क पर धूल उड़ने लगी। इससे राहगीर, बाइक सवार व साइकिल सवार जहां तहां रुक गए। आंधी का दौर थमने के बाद ही लोग आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आई तेज आंधी से एक दर्जन से अधिक स्थानों पर टिन शेड उड़ गए। अकबरपुर नगर के मलिन बस्ती में हलीम के घर के ऊपरी भाग में लगा टिन शेड जहां उड़ गया तो वहीं भीटी निवासी राजाराम का भी टिप शेड उड़ गया। यह संयोग ही था कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। इसके अलावा राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, बसखारी व जलालपुर में भी कई जगह टिप शेड उड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें