फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में छत से लटका मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। मालीपुर थाना अन्तर्गत गानेपुर गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला गत 9 जून को ही अपने पति के साथ लुधियाना से घर आई थी।
विज्ञापन

गानेपुर निवासी अनिल कुमार की 20 वर्षीय पत्नी इसलावती का शव शनिवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। इससे परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।
इस बीच जानकारी होते ही एसओ मालीपुर विवेक वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों की मदद से शव को नीचे उतारा। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार महिला के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। इससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा था। हालांकि एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

अभी किसी प्रकार की तहरीर भी नहीं मिली है। इससे पहले सीओ जलालपुर आरपी राय ने भी घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही जरूरी जानकारी हासिल की। उधर एसओ ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व ही अनिल कुमार का प्रेम विवाह इसलावती से हुआ था। विवाह के बाद दोनों लुधियाना चले गए। बीते 9 जून को ही दोनों लुधियाना से घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें