फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अधोमानक सरसों तेल, नमकीन व रंगीन चिप्स किए जब्त

Fri, 07 Mar 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
किराना स्टोर पर जांच करती एफएसडीए की टीम।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली के त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अभियान चलाकर सरसों तेल, नमकीन और रंगीन चिप्स जब्त किए गए। साथ ही 12 खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर टीम ने मेराज किराना स्टोर जहांगीरगंज के प्रतिष्ठान पर जांच की जहां करीब 70 किग्रा रंगीन चिप्स भंडारित मिला। अशोक किराना स्टोर बसखारी रोड अकबरपुर में 46 लीटर सरसों तेल व 21 किग्रा नमकीन मिली, जो प्रथम दृष्ट्या अधोमानक होने के चलते जब्त कर लिए गए। इनकी कीमत करीब 20 हजार रुपये है। इसके अलावा एसटीपी क्षीरालय नोखा जगदीशपुर से खोया और दूध, अशोक किराना, बसखारी रोड अकबरपुर से नमकीन, सरसों तेल, जनता प्रोविजन स्टोर बरियावन बाजार से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल एवं मैदा के नमूने लिए गए।
कामधेनू स्वीट राजेसुल्तानपुर से खोया, रामचेत राजेसुल्तानपुर के मिठाई प्रतिष्ठान से बर्फी, गोपाल हलवाई राजेसुल्तानपुर के मिठाई प्रतिष्ठान से खोया, मेराज किराना स्टोर जहांगीरगंज के प्रतिष्ठान से रंगीन चिप्स, शिरोमणि जहांगीरगंज के प्रतिष्ठान से बेसन, कलकत्ता स्वीट्स एंड जलपान गृह गौहन्ना चौराहा से मिल्क केक के नमूने लिए गए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय, मनीषा सिंह, दिनेश कुमार राय, चंद्र प्रकाश यादव, ओम प्रकाश, पुरंदर यादव व आदर्श प्रताप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें