फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए सुभाषचंद्र बोस

Sat, 23 Jan 2016 10:37 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के महानायक माने जाने वाले नेताजी को युवाओं को प्रेरणास्रोत बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी जैसा देशप्रेम आज के युवाओं में जगाने की जरूरत है। नेताजी ने देश को तो गुलामी की जंजीर से आजाद कर दिया, लेकिन अब जरूरत है भ्रष्टाचार व अनाचार के खात्मे के लिए आंदोलन चलाने की।
विज्ञापन


बीआरवी इंटर कॉलेज नसरुल्लाहपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद निदेशक अमरनाथ वर्मा ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि उपशिक्षा निदेशक रामचेेत ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें।

विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर अध्यक्ष मोतीलाल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरपी वर्मा, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर बेलाबाग में शनिवार को सुभाषचंद्र की जयंती धूमधाम से मनी। मुख्य अतिथि सपा नेता मलखान सिंह, सपा नेता रणविजय सिंह, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद प्रत्याशी अजय सिंह, जंगबहादुर यादव, कुंदन यादव व रामयज्ञ याद आदि मौजूद रहे।

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार सुभाषचन्द्र बोस की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलीगंज स्थित कैंप कार्यालय पर मनायी। मौके पर पीसीसी सदस्य शकील अहमद अंसारी, जोखन सिंह, वसीम अहमद, रफीक राइन, अभिषेक मौर्य व राहुल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में आजादी के महानायक को जयंती पर याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव व शिक्षक कवि तारकेश्वर मिश्र ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। मिश्र ने नेताजी के जीवन पर चर्चा की।

कहा कि आज के युवाओं में देश के प्रति नेताजी जैसा ही राष्ट्रभक्त की भावना पैदा करने की जरूरत है। उनके आदर्शों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। बोस ने देश को गुलामी की जंजीर से आजाद करा दिया, अब जरूरत है कि युवा पीढ़ी देश में फैले भ्रष्टाचार, अनाचार व छूआछूत की भावना को मिटाने को आगे आए।

प्रधानाचार्य श्रीवास्तव ने भी नेताजी को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। छात्र युवराज श्रीवास्तव ने कहा कि नेताजी भी अहिंसा के समर्थक थे, लेकिन वह जानते थे कि इस रास्ते चलकर आजादी पाने में काफी समय गुजर जाएगा। इस मौके पर शिक्षक रामअजोर मौर्य, जगन्नाथ, उजमा नाजली, अशोक कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें