फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों की हत्या से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। दो सगे भाइयों की दिनदहाड़े हत्या से सोमवार को जिले से लेकर शासन तक में हड़कंप मच गया। चारो ओर इस दुस्साहसिक घटना की चर्चा होती देखी गई। गोली कांड से न सिर्फ मल्लूपुर मजगवां बल्कि, आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण भी दहशत में आ गए। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से ग्रामीण जहां तहां दुबक गए। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद जब भाग खड़े हुए, तो इसके बाद ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचने की हिम्मत जुटा सके। मौके पर पहुंचे ग्रामीण वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। घटना को लेकर सभी के चेहरे पर आक्रोश साफ दिख रहा था। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम मल्लूपुर मजगवां व आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण खराब मौसम के बीच जरूरी काम निपटा रहे थे कि इसी बीच समूचा क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गांव के निकट बीस से अधिक बदमाश गांव के दो सगे भाइयों पूर्व प्रधान किरन मिश्रा के पति व प्रतिनिधि अनिल तथा किरन के जेठ सेवानिवृत्त फौजी सुरेंद्र को निशाना बनाते हुए उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीणों में इतनी अधिक दहशत छा गई कि जो जहां था, वहीं दुबक गया। किसी की कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। बदमाश घटना को अंजाम देकर जब भाग खड़े हुए, तो इसके बाद ही ग्रामीण घटनास्थल का रुख करने की हिम्मत जुटा सके।
किसी अनहोनी की आशंका के बीच ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। दोनों भाइयों को गोली लगी हुई थी और खून से लथपथ होकर बेसुध हो चुके थे। इस बीच घटना की जानकारी होते ही रोते पीटते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को आजमगढ़ के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच दो सगे भाइयों की दिनदहाड़े हत्या की गूंज सिर्फ राजेसुल्तानपुर व आसपास के क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रही। जिला मुख्यालय से लेकर अन्य क्षेत्रों में भी इस दोहरे हत्याकांड को लेकर चिंता का माहौल दिखाई पड़ा। घटना के बारे में लखनऊ से भी बराबर अपडेट लिया जा रहा है।
विज्ञापन

पिता का रो-रोकर बुरा हाल
दोनों सगे भाइयों के वृद्ध पिता श्रीनारायण को घटना की जानकारी हुई, तो एकबारगी उन्हें यकीन ही नहीं हुआ, कि उनके दो बेटों की हत्या हो चुकी है। उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। वे बार बार दोनों के नाम लेकर बेहोश हुए जा रहे थे। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो रोकर बुरा हाल था।
गांव में पहुंची पुलिस फोर्स
घटना के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर व आलापुर थाने की फोर्स गांव पहुंच गई। एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव सीओ जगदीशलाल टमटा के नेतृत्व में समूचे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस अधिकारी लगातार ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें समझाने बुझाने का कार्य कर रहे थे। साथ ही धैर्य बनाए रखने का भी आह्वान कर रहे थे।
छावनी में तब्दील हुआ क्षेत्र
घटना की जानकारी होते ही एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सीओ जगदीशलाल टमटा राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज, आलापुर समेत कई अन्य थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी भी की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए समूचा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है।
चुनाव रंजिश में हुई घटना
ग्रामीणों के अनुसार अनिल मिश्र की बनकटा निवासी एक व्यक्ति से चुनावी रंजिश थी। बताया जाता है कि बनकटा निवासी संबंधित व्यक्ति ने मल्लूपुर मजगवां में एक भूमि का बैनामा बीते दिनों कराया था। उसने संबंधित भूमि पर छप्परनुमा दलान भी बना रखा है। बताया जाता है कि उसका पुत्र मल्लूपुर मजगंवा से प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसी को लेकर उसने पिछले दिनों मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन भी किया था। क्षेत्र के परिवार रजिस्टर में वह अपना नाम पहले ही दर्ज करा चुका है। अनिल व उसके परिवारीजन इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इस तरह से किसी को अन्य गांव का मतदाता नहीं बनाया जा सकता है। इसी संबंध में ही वह सोमवार को आलापुर तहसील मुख्यालय गए थे, जहां से वापस लौटते समय यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें