फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाषण, क्विज व चित्रकला में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

Sat, 11 Jan 2025 11:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को भाषण, क्विज और चित्रकला में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं को रोके जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से रोड सेफ्टी क्लब के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। पहले ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें विजेता प्रतिभागियों को जिलास्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। ब्लॉक और जिलास्तर पर प्रतियोगिता के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। इन प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने इसके लिए धनराशि भी जारी किए जाने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि निर्देश के मुताबिक प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएंगी।

मुजफ्फरपुर जिले की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान नेशनल गेम्स में चयन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें