फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्वयं पोर्टल से विद्यार्थी एक मई से कर सकेंगे पढ़ाई

Wed, 29 Apr 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। एनसीईआरटी ने छात्रों के लिए 28 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं, जिनका लाभ स्वयं पोर्टल के माध्यम से एक मई से लिया जा सकता है। ये पाठ्यक्रम 15 सितंबर तक संचालित होंगे।
विज्ञापन

ये एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इनमें लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, गणित, भौतिकी, मनोविज्ञान, अंग्रेजी और समाजशास्त्र जैसे विषय शामिल हैं। माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इन पाठ्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। नामांकन एक सितंबर तक चलेगा। पाठ्यक्रम एक मई से प्रारंभ होंगे। इससे विद्यार्थी गर्मियों की छुट्टियों के बाद ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। परीक्षाएं 10 से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। विद्यालयों में भौतिक या ऑनलाइन बैठकें आयोजित कर छात्रों को नामांकन प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें