फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

Sat, 30 Aug 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
27. आलापुर के प्राथमिक विद्यालय अक्षती में पिरामिड बनाकर झंडा रोहण करता विद्यार्थी।-स्रोत विद्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में खेल दिवस पर प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान बच्चों ने कई खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर, आलापुर के प्राथमिक विद्यालय अक्षती व कंपोजिट विद्यालय बौराव में पिरामिड बनाया गया। जीआईसी अकबरपुर में निबंध प्रतियोगिता हुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल इंटर कॉलेज जाफरगंज व राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रार्थना सभा के बाद विद्यार्थियों व शिक्षकों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। साथ ही उनके योगदान को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माॅडल इंटर कॉलेज जाफरगंज में रस्साकशी में ब्लू हाउस ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं बालिका वर्ग कबड्डी में येलो हाउस की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस के जोएल मिंज ने अपनी दमदार शक्ति व आत्मविश्वास से बाजी मारकर सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन

राजकीय हाई स्कूल जहांगीरगंज में बच्चों के बीच आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कर्णिका, अंशिका साक्षी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने सुरेश लाल श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा विद्यालय में आम, लीची, चीकू, संतरा, मुसम्मी, सेब, अंजीर आदि के पौधे लगाए गए। इस दौरान शिक्षक मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार वर्मा, क्षमा पटेल व मयंक राय ने अपने विचार रखे।

27. आलापुर के प्राथमिक विद्यालय अक्षती में पिरामिड बनाकर झंडा रोहण करता विद्यार्थी।-स्रोत विद्य

27. आलापुर के प्राथमिक विद्यालय अक्षती में पिरामिड बनाकर झंडा रोहण करता विद्यार्थी।-स्रोत विद्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें