फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर शिक्षा पाकर आगे बढ़ें छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ने की जरूरत है। युवाओं की बेहतरी के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और इसका लाभ भी युवाओं को मिल रहा है। यह विचार शुक्रवार को अकबरपुर बसखारी मार्ग स्थित वंशराज स्मारक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश ने छात्र-छात्राओं से शिक्षा को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने की सलाह दी। कहा कि बेहतर शिक्षा हासिल कर ही लक्ष्य की प्राप्त की जा सकती है। युवाओं को बेहतर शिक्षा व रोजगार देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें हरसंभव प्रयास भी कर रही हैं। युवाओं को जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के जीवन में इंटरमीडिएट की शिक्षा काफी महत्वपूर्ण होती है।
इस कक्षा के बाद युवा अलग-अलग क्षेत्रों में अपने भविष्य संवारने के लिए आगे बढ़ते हैं। ऐसे में जरूरी है कि युवा पूरे मनोयोग से इस परीक्षा में बैठें, और बेहतर अंकों के साथ सफलता हासिल करें। जीवन में किसी से मिलना और बिछड़ना प्रकृति का नियम है। ऐसे में किसी को इसमें दुखी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रबंधक रामदीन वर्मा ने छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य की कामना की और परीक्षा तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्या प्रतिमा, अविनाश, अंगद यादव, हेमंत पांडेय व बजरंगी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें