फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: देश व समाज की प्रगति में योगदान दें विद्यार्थी

Sat, 13 Sep 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर/विद्युतनगर। रामहित लक्ष्मण स्मारक महिला महाविद्यालय बंदीपुर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। 74 स्नातक छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी सफल होगा जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों को समझकर समाज और देश की प्रगति में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति के भीतर लगन और संकल्प हो तो कोई भी बाधा उसे लक्ष्य तक पहुंचने से रोक नहीं सकती। इस दौरान प्रबंधक श्रीदत्त प्रजापति, प्राचार्य अवधेश कुमार, राम निहोर प्रजापति, अनुपम सिंह, मंगलेश्वर प्रजापति, विवेक यादव, छोटेलाल, हरिनाथ यादव सहित अन्य शिक्षक रहे।
विज्ञापन

वहीं, संत द्वारिका पीजी कॉलेज कोटवा महमदपुर में 150 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। शुभारंभ प्रबंधक डॉ. हरीश वर्मा ने किया। टैबलेट मिलने से बेटियों की पढ़ाई आसान होगी और वे ऑनलाइन पढ़ाई, ई-कंटेंट, डिजिटल बुक्स और सरकारी पोर्टल्स से सीधे जुड़ सकेंगी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की छात्राओं के लिए यह योजना शिक्षा की नई राह खोल रही है। प्राचार्य डॉ. रोहित राम, पदमनाथ, विजय नारायण, मिथिलेश, आदित्य पटेल, देवेंद्र, निधि वर्मा, साधना आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें