फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विद्यार्थियों ने चलाया जागरूकता अभियान

Thu, 23 Mar 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के महाविद्यालयों में बुधवार को भी एनएसएस शिविर लगे। रमाबाई पीजी कॉलेज में शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अफजलपुर ग्राम प्रधान दुखराम कनौजिया ने किया। देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी, डॉ. अशोक कुमार महाविद्यालय, बीएनकेबीपीजी कॉलेज, श्रीमती सत्यवती देवी इंस्टीट्यूट चनगा नरहरपुर में शिविरार्थियों ने अलग-अलग मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन





रमाबाई पीजी कॉलेज में प्राचार्या शेफाली सिंह ने कहा कि एनएसएस शिविर छात्र-छात्राओं में सेवाभाव की भावना जागृत करता है। सात दिवसीय शिविर में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।



शिविर का संचालन करते हुए प्रभारी डॉ. भानु प्रताप राय व डॉ. सीमा यादव ने बताया कि शिविरार्थी नासिरपुर बरवां, सुड़ारी गांव में मतदाता, स्वच्छता, शिक्षा, श्रमदान, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर नागरिकों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन





बीएनकेबी पीजी कॉलेज में शिविर के तीसरे दिन ऊंचेगांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मोहल्लेवासियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया गया। सभासद विनय कुमार ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। मुख्यवक्ता आलोक तिवारी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।



डॉ. अशोक कुमार स्मारक पीजी कॉलेज में शिविर के पांचवें दिन डायरेक्टर अभिनव वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। श्रीमती सत्यवती देवी इंस्टीट्यूट चनगा नरहरपुर में सहप्रबंधक अंकित पांडेय की देखरेख में चल रहे शिविर में छात्र-छात्राओं ने गोइथा गांव में ग्रामीणों को योग-प्राणायाम का महत्व समझाया।



देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में शिविर के पांचवें दिन आयोजित गोष्ठी को डॉ. नीता मिश्रा ने छात्र-छात्राओं से अच्छी शिक्षा व संस्कार ग्रहण करने की अपील की। डॉ. सलीम अहमद, डॉ. रवि सिंह राणा, डॉ. तेजभान मिश्र के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने मदनगढ़, बजदहां, दुल्लापुर व कटघरवा आदि गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें