फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पौत्र को लेने स्कूल जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

Thu, 23 Mar 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्कूल से पौत्र को लेने जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग की मंझनपुर चौराहे पर बाइक की टक्कर से मौत हो गई। दिवंगत की बहू की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन





मंझनपुर निवासी सीताराम (58) बुधवार दोपहर साइकिल से अपने पौत्र को स्कूल से घर लाने के लिए निकले थे। मंझनपुर चौराहे पर पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।



बाइक चला रहा हंसवर थाना क्षेत्र के गदनपुर निवासी अभिषेक भी घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से दोनों को बसखारी सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया। घायल अभिषेक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि दिवंगत की बहू अंजू की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही बाइक को अभिरक्षा में ले लिया गया है।
विज्ञापन




उधर मंझनपुर गांव में 48 घंटे के अंदर दो लोगों की मौत से मातम छा गया है। इससे पहले गांव निवासी उर्मिला की बीते दिनों सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें