अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बीआरसी शिवबाबा में बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालयों की गणित ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की गणित संबंधी दक्षता परखी गई। इसमें 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिताओं के प्रश्नपत्र में 30 सवाल थे, जिसमें 20 बहुविकल्पीय व 10 व्यक्तिनिष्ठ सवालों के जवाब देने थे। बीईओ हिमांशु मिश्रा का कहना है कि गणित ओलंपियाड का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार गणित की अवधारणाओं को विद्यार्थियों के लिए और भी रोचक और व्यावहारिक बनाना है। गणित विषय में विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ाना। उन्हें विभिन्न अवधारणाओं के प्रयोग में निपुण बनाना है। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अंतिम चरण में जिलास्तरीय डाॅयट स्तर पर प्रतियोगिता होगी।