डीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि एक भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न हो और कोई भी अपात्र मतदाता मतदाता सूची में सम्मिलित न रह जाए। सभी बीएलओ 6 अक्तूबर तक मतदाताओं की फीडिंग एप पर कर लें, इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के सवालों के जवाब दिए। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में 1040 बीएलओ, 133 सुपरवाइजर, आठ सहायक विकास अधिकारी पंचायत, बीडीओ, एसडीएम व तहसीलदार रहे।