फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छात्र अपनी रुचि के विषयों को चुनें

Wed, 26 Nov 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में बुधवार को कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। इसकी की शुरुआत सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि छात्रों को एकाग्रता, समय प्रबंधन व संसाधनों के सही उपयोग के माध्यम से अपने सपनों को दिशा दे सकते हैं। मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कॅरिअर अवसरों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और भविष्य में रोजगार के विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सैन्य सेवाएं, प्रशासनिक सेवाएं, तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के बारे में प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सही दिशा देना व उनकी प्रतिभा के अनुरूप कॅरिअर चुनने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार कॅरिअर विकल्पों पर सवाल भी पूछें। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि यह कॅरियर मेला न केवल जानकारी का माध्यम बना, बल्कि छात्रों के सपनों को उड़ान देने का मंच भी है। इस विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य विवेक पटेल, जयचंद, महिला थाना थाना प्रभारी ज्योति वर्मा व संयोजक शोभनाथ मोर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें