फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएनकेबी में विद्यार्थियों ने दी बैक पेपर परीक्षा

Thu, 17 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
परीक्षा दे रहे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर जिला मुख्यालय स्थित बीएनकेबीपीजी कॉलेज में गुरुवार को स्नातक बैक पेपर की परीक्षाएं हुईं। इसमें विभिन्न विषयों व स्कूलों के परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सारस्वत ने पहले से ही तैयारियां मुकम्मल कर ली थी। सारस्वत ने बताया कि गुरुवार को आयोजित स्नातक कक्षा की बैक पेपर परीक्षा कुल 11 कमरों में हुई।
विज्ञापन


इसमें गृह विज्ञान प्रथम में 86 में सभी उपस्थित रहे। अंग्रेजी में 34, मनोविज्ञान में 3, शिक्षा शास्त्र में 15, अर्थशास्त्र में 10, राजनीति शास्त्र में 7, उर्दू में 5, संस्कृत में 8, चित्रकला में 1, भूगोल में 24, प्राचीन इतिहास में 33, मध्य कालीन में 1, भौतिक विज्ञान में 47, रसायन में 283, वनस्पति में 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में डॉ. आरए मिश्र, डॉ. जयमंगल पांडेय, डॉ. अर्चना पाठक सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इसके अलावा रमाबाई महिला पीजी कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी बैक पेपर परीक्षा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें