फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा में 636 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा

Tue, 28 Jul 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर स्थित बीएन इंटर कॉलेज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। इसमें 636 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल इंप्रूवमेंट परीक्षा और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को शामिल होने का अवसर दिया गया था।
हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई। पंजीकृत 207 परीक्षार्थियों में से 194 उपस्थित रहे, जबकि 13 अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत 459 परीक्षार्थियों में से 442 ने परीक्षा दी, जबकि 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया और पूरी परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए।-(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें