फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटकता मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी। कक्षा 12 की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह परिजनों ने कमरे में शव रस्सी के सहारे लटकता देखा तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया। घटना की सूचना भीटी पुलिस को हुई तो एसओ मनीष सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रा का शव नीचे उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को भीटी थाना क्षेत्र के महमदपुर रायगंज निवासी सच्चिदानंद तिवारी के घर में उस समय कोहराम मच गया जब पता चला कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री दीप्ति तिवारी उर्फ रीतू ने फांसी लगा ली है। बताया जाता है कि हर दिन की तरह बुधवार रात को भी रीतू ने भोजन किया। इसके बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। वह अक्सर पढ़ाई करने के लिए सुबह ही उठ जाया करती थी।
गुरुवार को काफी देर होने के बाद भी न तो उसके कमरे से पढ़ने की आवाज आई और न ही वह बाहर निकली। इस पर उसकी मां कमरे में गई तो नजारा देखकर चीख पड़ीं। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने सूचना भीटी पुलिस को दी।
विज्ञापन

एसओ मनीष सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस के मुताबिक, मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। बताया जाता है कि दीप्ति तहसील क्षेत्र के दुर्गाजी ग्रामोदय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। पढ़ाई में वह अपनी कक्षा के अव्वल थी। परिजनों के अनुसार, उसका सपना था बड़ा लक्ष्य हासिल करना, लेकि ऐसा क्यों किया यह समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें