फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहीं बढ़ी छात्र संख्या, 110 स्कूलों पर हो सकती है कार्रवाई

Sun, 25 Aug 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले में 50 से कम छात्र संख्या वाले 110 परिषदीय स्कूलों पर कार्रवाई हो सकती है। राज्य परियोजना कार्यालय ने बीते माह हर जिले में नामांकन प्रगति को लेकर समीक्षा की थी। कुछ विद्यालय ऐसे पाए गए थे जिनमें छात्र संख्या 50 से कम थी। इनमें संख्या बढ़ाने के लिए अधिकारियों को बाकायदा निर्देश भी जारी किए गए। इसके बावजूद विद्यालयों में छात्र संख्या में वृद्धि नहीं हो सकी। अब शासन ने ऐसे विद्यालयों की रिपोर्ट मांगी है।
जिले में 520 उच्च प्राथमिक और 1063 प्राथमिक विद्यालय हैं। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया चलती है। इस बीच जून माह में परियोजना कार्यालय ने नामांकन की समीक्षा की तो पाया कि कुछ विद्यालय में छात्र संख्या 50 से कम थी। तमाम निर्देशों के बाद भी शिक्षकों की ओर से कोई विशेष प्रयास नहीं किए गए। छात्र संख्या नहीं बढ़ी तो महानिदेशक शिक्षा ने ऐसे स्कूलों की सूची बेसिक शिक्षा अधिकारी से तलब की है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के अनुसार सभी खंड शिक्षाधिकारियों से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई है। साथ ही दो वर्षों में हुए नामांकन की संख्या के साथ ही बगल स्थित स्कूल का नाम और ग्राम पंचायत की भी जानकारी मांगी गई है। 110 से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जिनकी छात्र संख्या 50 से कम है। खबर है कि ऐसे स्कूलों का संचालन या तो बंद कर दिया जाएगा या फिर संबंधित शिक्षकों की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मांगी गई है सूची
नामांकन प्रकिया अभी चल रही है। बीते दिनों सभी खंड शिक्षाधिकारियों से ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी गई है। मिलते ही उसे परियोजना कार्यालय को भेज दी जाएगी। -वीपी सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें