फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत पर मां को पीटा

Thu, 19 Oct 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मारपीट में दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र हंसवर में स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फिलहाल मारपीट का मामला दर्ज किया है।
छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री 13 अक्तूबर को स्कूल से घर आ रही थी। इस बीच रास्ते में पहले से योजना बनाकर बैठे एक युवक ने उसकी पुत्री का हाथ पकड़ लिया और जबरन छेड़छाड़ की। वह किसी तरह वहां से भागी और आरोपी के पिता से शिकायत की तो उन्होंने अभ्रदता करते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोते हुए उसकी पुत्री घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। उसने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। इसके बाद 14 अक्तूबर को भी स्कूल से घर आते समय उसकी पुत्री से आरोपी ने अभद्रता की। उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इसके चलते 15 अक्तूबर को जब वह खेत में जा रही थी कि युवक व उसके परिजन ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। एसओ ने बताया कि फिलहाल युवक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में यदि छेड़छाड़ या अन्य आरोप पाए गए तो संबंधित धारा भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें