फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप के लिए 24 तक ही दर्ज करें आपत्ति

Tue, 22 Nov 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लैपटॉप
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2015 में हाईस्कूल व इंटरमीडियट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने पात्रों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन


यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने दी। बताया कि पात्रता सूची तैयार करने के लिए मानक निर्धारित किया गया है। मानक के अनुरूप पात्रों का चयन कर सूची स्कूल को भेज दी गई है।

पात्र होने के बावजूद जिन परीक्षार्थियों का नाम सूची में छूट गया है, वह स्कूल के माध्यम से 24 नवंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।  डीआईओएस सिंह ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2015 पास सामान्य व ओबीसी के लिए 519 अंक, अल्पसंख्यक के लिए 504 व एससी के लिए 500 अंक तक या फिर उससे अधिक अंक पाने को पात्र माना गया है।
विज्ञापन


टरमीडियेट के लिए सामान्य व ओबीसी 423, अल्पसंख्यक 409 व एससी 387 अंक या फिर उससे अधिक पाने वाले छात्रों को पात्रता सूची में शामिल किया गया है। वहीं वर्ष 2016 की हाईस्कूल परीक्षा पास करने वाले सामान्य व एससी के लिए 536 अंक, अल्पसंख्यक 514 व एससी के लिए 517 अंक या फिर उससे अधिक अंक पाने वाले को पात्र माना गया है।

इसी तरह इस वर्ष के इंटरमीडियेट परीक्षा में शामिल जिन सामान्य व ओबीसी छात्र छात्राओं 445 अंक या फिर उससे अधिक, अल्पसंख्यक के 429 व एससी के 420 अंक या फिर उससे अधिक अंक मिला है, उन्हें पात्र माना गया है। कहा कि मानक को पूरा करने के बावजूद किसी कारणवश सूची में न आ पाने वाले छात्र छात्राएं विद्यालय के माध्यम से 24 नवंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें