अंबेडकरनगर के अकबरपुर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में उपभोक्ताओं की भीड़ के मद्देनजर जायजा लेते एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
उपभोक्ताओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित बैंकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। संबंधित थानाध्यक्ष के अलावा सर्किल के सीओ लगातार बैंक परिसर पहुंचकर स्थिति पर नजर लगाए हुए थे।
एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने भी एएसपी राहुलराज व सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र के साथ गुरुवार को आधा दर्जन बैंक शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया। एसपी ने बैंक कर्मियों व उपभोक्ताओं से भी अलग अलग बात की। सभी तहसीलों में सीओ व थानाध्यक्ष भी लगातार बैंकों का जायजा लेते रहे।