फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से तनाव

Mon, 19 May 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर क्षेत्र के भूलेपुर गांव में सोशल मीडिया पर एक समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने से तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

एक युवक ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लिए कथित रूप से जासूसी कर रही ज्योति मल्होत्रा के चित्र के साथ टिप्पणी कर दूसरे समुदाय के खिलाफ विवादास्पद बात कही। पोस्ट पर तीन अन्य फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। पुष्टि के बाद आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें