फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फसल को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा मवेशी

Sat, 13 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा मवेशी।
विज्ञापन
श्रवण क्षेत्र (अंबेडकरनगर)। विकास खंड कटेहरी के सबना न्याय पंचायत सहित आसपास के गांवों में इन दिनों धान की फसल पर छुट्टा मवेशियों का कहर टूट पड़ा है। खेतों में लहलहाती हरियाली को पशु चट कर जा रहे हैं। पानी के अभाव में पहले से ही सिंचाई पर भारी खर्च उठा रहे किसान अब पशुओं से फसलों को बचाने के लिए दिन-रात मशक्कत कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के तिवारीपुर, उधनपुर, डिहवा, खोजापुर, साखबीर, नरायनपुर, पारूदेवा और बेनीपुर गांवों में स्थिति सबसे अधिक गंभीर बताई जा रही है। किसान दुर्गा प्रसाद, रिंकू वर्मा और रोहित वर्मा ने बताया कि खेतों में हो रही बर्बादी से उनकी सारी उम्मीदें टूटती जा रही हैं। किसान राज तिवारी, मनोज सिंह, अमन तिवारी और अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन आवारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने की बात तो करता है, लेकिन ग्राम पंचायत स्तर पर सहयोग न मिलने के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं सचिव अंकुर शर्मा ने बताया कि समस्या गंभीर है और इसे लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें