फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आंधी-बारिश के साथ ओले, खंभे व पेड़ गिरे

Mon, 05 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सम्मनपुर के सैदापुर में हो रही ओलावृ​ष्टि।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में बदलाव से सोमवार दोपहर तीन बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ सम्मनपुर व राजेसुल्तानपुर समेत कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। कई जगह खंभे और पेड़ गिरने से आवागमन व बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। इस दौरान जाम जाम से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन



सोमवार को अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बादल घिरने से अंधेरा छाने लगा। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई।अकबरपुर-टांडा मार्ग पर दहीरपुर के निकट अर्जुन का पेड़ आंधी-बारिश में गिर गया। इसकी चपेट में बिजली के तार और खंभा भी आ गया। खंभा कार पर जा गिरा। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

कार से अकबरपुर के अलनपुर निवासी वजहुल कमर अपनी कार से कलेक्ट्रेट से लौट रहे थे। रास्ते में दहीरपुर के निकट वजहुल हसन व उनके दो अन्य साथी सोहेल और इंकलाब प्रधान चाय पीने के लिए रुक गए थे। पेड़ व खंभा गिरने के कारण अकबरपुर-टांडा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। शहर के कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, डीएम कार्यालय, अयोध्या मार्ग, पटेल तिराहा समेत कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


सिकंदरपुर में आंधी के कारण बिना चालक के ई रिक्शा सड़क पर चलने लगा। इससे ई रिक्शा में बैठी एक युवती सहम गई। जलालपुर, भीटी, आलापुर क्षेत्रों में भी बारिश हुई। राजेसुल्तानपुर के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है।



बारिश में फिर बढ़ी किसानों की चिंता
बारिश ने किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में खेतों में पानी जमा होने से किसान फिर परेशान हो गए हैं।टांडा के महुआरी हकीमजोत निवासी किसान वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पूर्व में आंधी से पहले ही खेत में धान की फसल गिर गई थी। सोमवार हुई बारिश से फसल के बर्बाद होने की आशंका है।


ब्राहिमपुर कुसमा निवासी अंगद वर्मा ने बताया कि दो बीघा धान की फसल की बोआई की थी। इसमें डेढ़ बीघा अगेती फसल को काट लिया है। शेष बची फसल बारिश और आंधी में बर्बाद हो गई है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि बारिश रुकने के बाद फिर से सर्वे कराया जाएगा।


बारिश और सेवा संकल्प यात्रा से घंटों जाम
अंबेडकरनगर। सोमवार को बारिश और भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा के जिला मुख्यालय पहुंचने से शहर की यातायात व्यवस्था घंटों प्रभावित रही। यात्रा के स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे, जिससे प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बारिश के कारण पहले से धीमा यातायात भीड़ बढ़ने से और बाधित हो गया। शहर के पटेलनगर तिराहा, बसखारी मार्ग और टांडा मार्ग पर वाहन काफी देर तक फंसे रहे।

फास्ट फूड विक्रेता सूरज और राधेश्याम ने करीब डेढ़ घंटे तक भयंकर जाम लगने की बात कही। अयोध्या मार्ग, तहसील तिराहे और बस स्टैंड के पास भी यही हाल था। राहगीर साइकिलों को अपने कंधे पर उठाकर गुजरते दिखे। यातायात उपनिरीक्षक जेबी यादव ने बताया कि टीमें लगाकर यातायात बहाल किया गया।

सम्मनपुर के सैदापुर में हो रही ओलावृष्टि।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें